
Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 5 Very Short Q&A – उत्सर्जन | अति लघु उत्तरीय प्रश्र
Table of Contents
अति लघु उत्तरीय प्रश्र
Question Number -1 :
उत्तर : पौधों में विभिन्न शारीरिक क्रियाओं का नियंत्रण विशेष रासायनिक पदार्थों द्वारा किया जाता है, जिन्हें पादप हार्मोन (Phytohormones) कहा जाता है। ये हार्मोन पौधों की वृद्धि, विकास, फूल लगना, फल बनना तथा अन्य जैविक प्रक्रियाओं को नियंत्रित और समन्वित करते हैं।
Question Number -2 :
उत्तर : पौधों में हार्मोन विशेष प्रकार की कोशिकाओं तथा ऊतकों में बनते हैं। ये हार्मोन बनने के बाद पूरे पौधे में पहुँचकर विभिन्न शारीरिक क्रियाओं का नियंत्रण करते हैं। अलग-अलग हार्मोन अलग स्थानों पर उत्पन्न होते हैं, जैसे—
(i) ऑक्सिन –
➥ यह मुख्यतः शिखर मेरिस्टेम, कोमल पत्तियों तथा विकसित हो रहे बीजों में बनता है।
(ii) जिबरेलिन –
➥ यह जड़ों, तनों, पत्तियों तथा विशेष रूप से भ्रूणीय भागों में उत्पन्न होता है।
(iii) साइटोकाइनिन –
➥ यह अधिकतर जड़ों में बनता है और वहाँ से जाइलम के माध्यम से ऊपर के भागों में पहुँचता है।
(iv) एब्सिसिक अम्ल –
➥ यह पत्तियों, फलों एवं बीजों में बनता है, विशेषकर विपरीत परिस्थितियों में इसकी मात्रा बढ़ जाती है।
(v) एथिलीन –
➥ यह फल, फूल तथा पुरानी पत्तियों में उत्पन्न होता है और फलों के पकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Question Number – 3 :
उत्तर : दो पादप वृद्धिवर्धक पदार्थ के निम्लिखित है
(i) ऑक्सिन
(ii) जिबरेलिन
Question Number -4 :
उत्तर : एब्सिसिक अम्ल एक ऐसा पादप हार्मोन है जो पौधों की वृद्धि को रोकता है, इसलिए इसे वृद्धिरोधक हार्मोन कहा जाता है।
Question Number – 5 :
उत्तर : फल पकाने वाला हॉर्मोन एथिलीन है।
Question Number – 6 :
उत्तर : पत्तियों के विलगन में मुख्य भूमिका “एब्सिसिक एसिड नामक कार्बनिक रसायन की होती है।
Question Number – 7 :
उत्तर : पौधों में बनने वाले ऐसे रासायनिक पदार्थ, जो उनकी विभिन्न जैविक क्रियाओं का नियंत्रण और समन्वय करते हैं, उन्हें पादप हार्मोन या फाइटोहॉर्मोन कहते हैं।
Question Number – 8 :
उत्तर : पादप हार्मोन बहुत कम मात्रा में ही प्रभाव दिखाते हैं तथा पौधों की वृद्धि और विभिन्न शारीरिक क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं।
Question Number – 9 :
उत्तर : तंत्रिकीय तंत्र की संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई न्यूरॉन है।
Question Number -10 :
उत्तर : मनुष्य के तंत्रिका तंत्र के तीन प्रमुख भाग हैं:
मनुष्य का तंत्रिका तंत्र मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित होता है—
(i) केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (CNS)
(ii) परिधीय तंत्रिका तंत्र (PNS)
(iii) स्वायत्त तंत्रिका तंत्र (ANS)
Question Number – 11 :
उत्तर : केंद्रीय तंत्रिका तंत्र दो मुख्य भागों से मिलकर बना होता है—
(i) मस्तिष्क
(ii) मेरुरज्जु
Question Number – 12 :
उत्तर : मस्तिष्क के चारों ओर स्थित पतली झिल्ली मेनिन्जीज़ कहलाती है।
Question Number – 13 :
उत्तर : अग्रमस्तिष्क दो भागों में बटा होता है
(क) प्रमस्तिष्क या सेरीब्रम
(ख) डाइएनसेफलॉन
Question Number -14 :
उत्तर : सेरीब्राम बुद्धि और चतुराई का केंद्र है।
Question Number – 15 :
उत्तर : जंतुओं के शरीर में होने वाली विभिन्न क्रियाओं का रासायनिक नियंत्रण और समन्वय हार्मोनों के द्वारा होता है।
Question Number -16 :
उत्तर : मनुष्य के शरीर में पाई जाने वाली तीन प्रमुख अंतःस्रावी ग्रंथियाँ निम्नलिखित हैं
(i) पियूष ग्रंथि
(ii) थायरॉयड ग्रंथि
(iii) अग्न्याशय
Question Number – 17 :
उत्तर : एड्रीनल कॉर्टेक्स द्वारा स्त्रावित हॉर्मोन निम्लिखित हैं
(i) ग्लूकोकॉर्टिक्वायड्स
(ii) मिनरलोकॉर्टिकोइड
(iii) गोनाडोकॉर्टिकोइड
Question Number -18 :
उत्तर : थायरॉक्सिन हार्मोन थायरॉयड ग्रंथि द्वारा स्रावित किया जाता है।
Question Number – 19 :
उत्तर : वृषण द्वारा स्रावित होने वाला प्रमुख हार्मोन टेस्टोस्टेरोन है।
Question Number -20 :
उत्तर : रक्त में उपस्थित ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करने वाले हार्मोन अग्न्याशय ग्रंथि द्वारा स्रावित किए जाते हैं।
Important Link
- Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 5 Very Short Q&A

- Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 4 Long Type Questions Answer | दीर्घ उत्तरीय प्रश्र

- Class 10 Bharati Bhawan Biology Chapter 4 Short Type Question Answers

- Bharti Bhawan Class 10 Biology Chapter 4 Very Short Type Question Answers

- Bharati Bhawan Biology Solution in Hindi
