bhartibhawansolution.com

Class 10 Biology Chapter 1 Short Question Answers

Class 10 Biology Chapter 1  short Question Answer

Class 10 Biology Chapter 1 Short Question Answer | Bharti Bhawan Solution in Hindi

Bharti Bhawan Class 10 Biology Chapter 1 में पोषण (Nutrition), स्वपोषण (Autotrophic Nutrition), परपोषण (Heterotrophic Nutrition), मृतजीवी तथा परजीवी पोषण जैसी महत्वपूर्ण अवधारणाएँ सरल भाषा में समझाई गई हैं। इस अध्याय में प्रकाशसंश्लेषण, पाचन तंत्र, लार ग्रंथियाँ और छोटी आंत के भागों से जुड़े Very Short Question Answer भी शामिल हैं। यह Class 10 Biology के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण अध्याय है, क्योंकि यहाँ सभी लघु उत्तरीय प्रश्नों को आसान शब्दों में बताया गया है।

लघु उत्तरीय प्रश्नों

1. उत्तर : जीवन संबंधी क्रियाओं को सुचारू रूप से चलने के लिए प्रत्येक जीव को पोषण की आवश्यकता होती है

2. पोषण की परिभाषा लिखें।

उत्तर :- पोषण :-

➥ वह विधि जिससे जीव पोषक तत्त्वों को ग्रहण कर उनका उपयोग करते हैं, पोषण कहलाता है।”

3. उत्तर : स्वपोषण में निम्लिखित परिस्थितियां आवश्यक है

(i) सूर्य का प्रकाश

(ii) क्लोरोफिल

(iii) पानी और

(iv) कार्बन डाइऑक्साइड

स्वपोषण के उपोत्पाद : ग्लूकोज और ऑक्सीजन

4. उत्तर : परपोषण या विषमपोषी पोषण :—

➥ पोषण की वह विधि जिसमें जीव अपना भोजन स्वयं संश्लेषित न कर, अन्य स्रोतों से प्राप्त करते हैं, परपोषण (Heterotrophic Nutrition) कहलाती है।”

5. उत्तर : मृतजीवी पोषण : –

➥ मृतजीवी पोषण वह प्रक्रिया है जिसमें जीव मृत एवं सड़े-गले पौधों और जंतुओं के शरीर से घुलित कार्बनिक पदार्थों को अपने शरीर की सतह द्वारा अवशोषित करके भोजन प्राप्त करते हैं।

जैसे — कवकों, बैक्टीरिया तथा कुछ प्रोटोजोआ

6. परजीवी पोषण क्या है?

उत्तर : परजीवी पोषण : –

➥ परजीवी पोषण वह प्रक्रिया है जिसमें एक जीव दूसरे जीव के संपर्क में, स्थायी या अस्थायी रूप से रहकर, उससे अपना भोजन प्राप्त करते हैं।जैसे – गोलकृमि, हुकवर्म, टेपवर्म, एंटअमीबा हिस्टोलीटिका, मलेरिया परजीवी आदि

7. उत्तर : प्राणिसम पोषण :-

➥ प्राणिसम पोषण वह प्रक्रिया है जिसमें जीव भोजन को ठोस या तरल रूप में ग्रहण करते हैं, उसका पाचन करते हैं तथा अवशोषण के बाद शरीर में उसका उपयोग करते हैं।

8. उत्तर : प्रकाशसंश्लेषण :–

➥ प्रकाशसंश्लेषण वह मूलभूत जैव-रासायनिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) तथा जल (H₂O) से अपना भोजन (ग्लूकोज) तैयार करते हैं।इस प्रक्रिया में क्लोरोफिल की सहायता से प्रकाश ऊर्जा का उपयोग कर अकार्बनिक पदार्थों को कार्बनिक पदार्थों में परिवर्तित किया जाता है तथा ऑक्सीजन (O₂) उपोत्पाद के रूप में निकलती है।

9. Ans :प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया क्लोरोप्लास्ट में होती है। क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक पाया जाता है, जो सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करता है। चूँकि क्लोरोप्लास्ट मुख्यतः पौधों की पत्तियों की कोशिकाओं में पाए जाते हैं, इसलिए पत्तियाँ प्रकाशसंश्लेषण का मुख्य स्थान होती हैं। इसी कारण पत्तियों को प्रकाशसंश्लेषी अंग कहा जाता है।

10. उत्तर : जटिल खाद्य पदार्थों को सरल, घुलनशील एवं अवशोषण योग्य रूप में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को पाचन कहते हैं। यह प्रक्रिया हमारे पाचन तंत्र द्वारा यांत्रिक (Mechanical) तथा रासायनिक (जैव-रासायनिक) क्रियाओं के माध्यम से संपन्न होती है।

11. उत्तर : मनुष्य के मुखगुहा में तीन जोड़ी लारग्रंथियाँ पाई जाती है

(i) पैरोटिड ग्रंथि

(ii) सबमैडिबुलर लारग्रंथि

(iii) सबलिंगुअल लारग्रंथि

12. उत्तर : मनुष्य का आमाशय मुख्य रूप से चार भागों में बंटा होता है

(i) कार्डिया

(ii) फंडस

(iii) शरीर

(iv) पाइलोरस

13. Ans : मनुष्य की छोटी आंत की औसत लंबाई लगभग 6 मीटर होती है।छोटी आंत को तीन भागों में बांटा गया है:

(i) ग्रहणी

(ii) जेजुनम

(iii) इलियम

PDF के लिए हमारे Whatsapp group Join करें ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top