bhartibhawansolution.com

Bharti Bhawan Solution

Physics

Chemistry

Math

Geography

History

हमारे WhatsApp
Group में जुड़ें 👉
Join Now
हमारे Telegram
Group में जुड़ें 👉
Join Now

Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 2 Short Type questions Answers

bharati bhawan Class 10 biology chapter 2 short type questions

Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 2 Short Type questions Answer | श्‍वसन | लघु ऊतरीय प्रश्न

Join Our Whatsapp Group For Free Pdf

लघु ऊतरीय प्रश्न

Question Number – 1:

उत्तर : श्वसन सजीवों के लिए एक अत्यंत आवश्यक प्रक्रिया है, क्योंकि इसी प्रक्रिया से उन्हें जीवन क्रियाओं के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है। श्वसन के दौरान भोजन का ऑक्सीजन की सहायता से अपघटन होता है, जिससे ऊर्जा के साथ-साथ कार्बन डाइऑक्साइड और जल का निर्माण होता है। प्राप्त ऊर्जा का उपयोग सजीवों द्वारा वृद्धि, गति, मरम्मत तथा अन्य जीवन क्रियाओं के संचालन में किया जाता है।

Question Number -2 :

उत्तर : श्वसन वह जैविक प्रक्रिया है जिसमें जीव बाहरी वातावरण से ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और उसे शरीर की कोशिकाओं तक पहुँचाते हैं। कोशिकाओं में ऑक्सीजन की सहायता से ग्लूकोज का ऑक्सीकरण एंजाइमों की उपस्थिति में कई चरणों में होता है, जिससे ऊर्जा (ATP) उत्पन्न होती है। इस प्रक्रिया के दौरान बनी कार्बन डाइऑक्साइड को कोशिकाओं से बाहर निकाल दिया जाता है।

Question Number – 3:

उत्तर : 

C₆H₁₂O₆ + 6O₂ → 6CO₂ + 6H₂O + ऊर्जा (ATP)

Question Number -4 :

उत्तर : ग्लूकोज के आंशिक ऑक्सीकरण से निम्नलिखित यौगिकों का निर्माण होता है —

(i) पाइरुविक अम्ल :—

➥ यह ग्लाइकोलिसिस प्रक्रिया का अंतिम उत्पाद होता है और इसका निर्माण कोशिका के साइटोप्लाज्म में होता है।

(ii) लैक्टिक अम्ल :—

➥ जब ऑक्सीजन की कमी होती है, तब पायरुवेट से लैक्टिक अम्ल बनता है। यह प्रक्रिया सामान्यतः हमारी मांसपेशियों में होती है।

(iii) एथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड :—

➥ ऑक्सीजन के अभाव में पायरुवेट एथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड में बदल जाता है। यह प्रक्रिया किण्वन कहलाती है और सामान्यतः यीस्ट में पाई जाती है।

Question Number – 5:

उत्तर : जब कोई व्यक्ति लगातार दौड़ता है, तब उसकी मांसपेशियों को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। प्रारम्भ में यह ऊर्जा वायवीय श्वसन द्वारा मिलती है, जिसमें ऑक्सीजन का उपयोग होता है। लेकिन अधिक समय तक दौड़ने पर मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। ऐसी स्थिति में ग्लूकोज का आंशिक अपघटन होने लगता है, जिसे अवायवीय श्वसन कहते हैं। इस प्रक्रिया में लैक्टिक अम्ल का निर्माण होता है। मांसपेशियों में लैक्टिक अम्ल के जमा होने से दर्द, थकान और ऐंठन महसूस होती है। इसलिए लगातार दौड़ने के बाद मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।

Question Number -6 :

उत्तर : किण्वन एक प्रकार का अवायवीय श्वसन है, जिसमें ऊर्जा का उत्पादन ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होता है। इस प्रक्रिया में कार्बनिक यौगिक ग्लूकोज का आंशिक अपघटन होता है और ऊर्जा (ATP) उत्पन्न होती है। यह क्रिया यीस्ट में होता है 

Question Number – 7:

उत्तर : श्वासनली लगभग 11 सेमी लंबी और लगभग 16 मिमी व्यास वाली एक नली होती है, जो श्वसन तंत्र का महत्वपूर्ण भाग है। इसकी दीवार को मजबूत बनाए रखने के लिए इसमें उपास्थि से बने कई अपूर्ण वलय होते हैं, जो इसे पिचकने से बचाते हैं और हवा के आवागमन को सुचारु बनाए रखते हैं। नीचे की ओर यह वक्षगुहा में पहुँचकर दो भागों में विभाजित हो जाती है, जिन्हें श्वसनियाँ (ब्रॉन्कस) कहा जाता है। प्रत्येक श्वसनी फेफड़ों में प्रवेश करने के बाद छोटी-छोटी श्वासनीकाओं में विभाजित हो जाती है।

Question Number -8 :

उत्तर : मछलियों में गिल्स दो समूहों में पाए जाते हैं। ये सिर के पार्श्व भाग में, आँखों के ठीक पीछे स्थित होते हैं। प्रत्येक समूह में कई गिल्स आगे से पीछे की ओर क्रमबद्ध रूप से लगे रहते हैं। प्रत्येक गिल एक चपटी थैली में होता है जिसे गिल कोष्ठ कहते हैं। यह गिल कोष्ठ एक ओर ग्रसनी से जुड़ा रहता है और दूसरी ओर शरीर के बाहर खुलता है। प्रत्येक गिल कोष्ठ के अंदर कई गिल पटलिकाएँ होती हैं, जिनकी सहायता से मछलियाँ पानी से ऑक्सीजन ग्रहण करती हैं।

Question Number -9 :

उत्तर : मनुष्य में नासिका छिद्र, स्वरयंत्र, श्वासनली तथा फेफड़े मिलकर श्वसन तंत्र का निर्माण करते हैं। इन अंगों की सहायता से वायु का आवागमन होता है और शरीर में ऑक्सीजन का ग्रहण तथा कार्बन डाइऑक्साइड का निष्कासन होता है।

Question Number – 10:

उत्तर : श्वसन की दो मुख्य अवस्थाएँ प्रश्वास और उच्छ्वास होती हैं। इन दोनों क्रियाओं के संयुक्त रूप को श्वासोच्छ्वास कहा जाता है।

अतिलघु ऊतरीय प्रश्न

1 thought on “Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 2 Short Type questions Answers”

  1. Pingback: Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 2 Long Type Questions Answers - bhartibhawansolution.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top